Redmi Note 12 सीरीज में शामिल होगा एक और दमदार फोन, BGMI-PUBG जैसे गेम के लिए Note 12 Turbo हो सकता है बेस्ट ऑप्शन

Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro and Note 12 Pro+ 5G launched, Specifications, display, storage, cameras, fast charging, battery And Price

Redmi Note 12 5g, Note 12 Pro And Note 12 Pro+ 5g Launched, Specifications, Display, Storage, Cameras, Fast Charging, Battery And Price in India

Redmi Note 12 : Redmi ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘Note 12’ सीरीज पेश की है जिसके तहत Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro और Note 12 Pro+ 5G फोन लॉन्च किए गए हैं।

इनके अलावा कंपनी ने Note 12 Pro स्पीड एडिशन और एक्सप्लोरर एडिशन को भी चीन में पेश किया है। अब खबर आ रही है कि इस सीरीज का एक और नया मोबाइल फोन तैयार हो रहा है जिसे Redmi Note 12 Turbo नाम से लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि Xiaomi ने अभी तक Redmi Note 12 Turbo के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स को डिजिटल चैट स्टेशन पर साझा किया गया है। इसके साथ ही टिप्सटर कैस्पर ने इस फोन में दिए गए प्रोसेसर की जानकारी भी लीक की है।

Redmi Note 12 Turbo का कोडनेम मार्बल बताया जा रहा है। यह स्मार्टफोन पबजी और बीजीएमआई जैसे गेम्स के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसमें क्या और किस तरह के स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं, इसकी जानकारी आगे दी गई है।

Redmi Note 12 Turbo Specifications

  • 6.67 OLED 120Hz डिस्प्ले
  • 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज
  • स्नैपड्रैगन 7 जेन 2 एसओसी
  • 50MP ट्रिपल कैमरे
  • 67W फास्ट चार्जिंग
  • 5,500 एमएएच बैटरी

Xiaomi Redmi Note 12 Turbo

  • 6.67 inches (16.94 cm)Display
  • 50 MP + 8 MP + 2 MPRear camera
  • 16 MPSelfie camera
  • 5000 mAhBattery
  • Qualcomm Snapdragon 778G | 8 GBProcessor

Performance

  • Camera

Redmi Note 12 Turbo के बारे में सामने आई डीटेल्स के मुताबिक, इस मोबाइल फोन को 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की स्क्रीन OLED पैनल पर बनाई जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

स्क्रीन का स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच या पंच-होल होगा, यह अभी साफ नहीं है। लेकिन हमें उम्मीद है कि यह Redmi फोन पंच-होल डिस्प्ले पर ही लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह मोबाइल फोन 12 जीबी रैम मैमोरी और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

यह फोन के सबसे बड़े मॉडल की कीमत हो सकती है। Redmi का यह फोन Android 13 पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ MIUI 14 देखा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस रेडमी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो/डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है।

पावर बैकअप के लिए Redmi Note 12 Turbo में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक देखी जा सकती है।