Punjabi Singer Sidhu Moosewala: बधाई हो! सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट, घर आने वाला है नया मेहमान

Punjabi Singer Sidhu Moosewala: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ ​​शुभदीप सिंह सिद्दू की मां कथित तौर पर गर्भवती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुसेवाला परिवार जल्द ही अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत करेगा। इंडियन एक्सप्रेस ने परिवार से मिली जानकारी के आधार पर यह खबर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने वाला है।

दिवंगत मशहूर गायक मूसेवाला ने 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके। उसी वर्ष 29 मई को मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या से न केवल पंजाब, बल्कि पूरा देश उत्तेजित हो गया।

मूसेवाला पंजाब के सबसे अमीर गायकों में से एक थे

पंजाब में कम समय में ही लोकप्रिय और अमीर बनने वाले गायकों में सिधू मूसेवाला भी शामिल हैं। सिद्धू मूसेवाला के गानों को तूफानी रिस्पॉन्स मिला। उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने उनकी हत्या के बाद रिलीज़ हुए थे। लोगों ने भी उन्हें तूफानी प्रतिक्रिया दी।

डिलीवरी जल्द होगी

सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इस प्रेग्नेंसी की खबर पर सिद्धू के माता-पिता ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर जल्द ही अगले कुछ दिनों में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

सिद्धू अपने गानों के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा है

सिद्धू मूसेवाला ने अपने संगीत करियर की शुरुआत गीत लेखन से की थी। गायकी से शुरू हुआ उनका सफर उन्हें राजनीति तक ले गया। सिधू मूसेवाला ने महज 29 साल की उम्र में अपनी गायकी से युवाओं को दीवाना बना दिया। निधन के बाद भी वह अपने गानों के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनके गाने आज भी कई पार्टियों या शादियों में बजाए जाते हैं।

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या 

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी गिनती लोकप्रिय पंजाबी गायकों में होती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें उन्हें हार मिली थी. फिर इसी साल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी खुद गोल्डी बरार ने ली। हत्याकांड में 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से अब तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

देशभर में सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों ने उनकी मौत पर दुख जताया है. मूसवाला का पहला एल्बम पीबीएक्स 1 बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 66वें नंबर पर पहुंच गया। उनके हिट गानों में एक एके 47 और मेरा नाम शामिल हैं। अपने बेटे की हत्या के बाद से सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता लगातार उसके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वे अक्सर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते रहते हैं।