Pune News : ससुराल के लोगो ने बहू के हाथ-पैर बांध दिए और माहवारी के खून को बेच दिया

Crime News

Pune News : शिक्षा का घर कहा जाने वाला पुणे सबसे घिनौनी वारदात सामने आई है। एक विवाहिता के ससुराल वालों द्वारा मासिक धर्म के खून को बेचने का घिनौना मामला सामने आया है। पुणे में एक महिला के ससुर ने जादू टोना करने के लिए अपनी बहू के हाथ-पैर बांधकर उसके मासिक धर्म के खून को बेच दिया था।

इस मामले में पुणे पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। इसके बाद इस घटना पर पूरे राज्य (महाराष्ट्र) से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। महिला ने शिकायत में कहा है कि, आरोपी ने 27 वर्षीय पीड़िता के मासिक धर्म के दौरान उसके साथ उसे हात पैर बांधकर प्रताडीत किया गया। प्रताड़ना से तंग आकर पीडिता ससुराल से मायके निकल गईं। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सब-इंस्पेक्टर शुभांगी मगदूम जांच कर रही हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कोथरूड के विधायक चंद्रकांत पाटिल ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। वह शुक्रवार (10 मार्च) को मुंबई में विधानमंडल के बाहर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल पर बोल रहे थे। चंद्रकांत पाटिल ने कहा, पुणे में ससुराल वालों ने मासिक धर्म के दौरान एक महिला के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ बेहद अजीबोगरीब और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। मैं इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात भी नहीं करना चाहता। विज्ञान के युग में समाज में भयानक अंधविश्वास बढ़ रहे हैं। अंधविश्वास के कारण समाज में ऐसी भयानक चीजें हो रही हैं।

मैंने इस मामले में पुणे पुलिस कमिश्नर से बात की है। उसके बाद देखा गया कि यह घटना पुणे ग्रामीण में हुई है। उसके बाद मैंने पुणे ग्रामीण पुलिस से बात की है, और दोषिओं को कड़ी से कड़ी सजा की जायेगी। चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि, उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के निर्देश दिए। ऐसे काम करते समय उन्हें कानून का डर नहीं लगता। उन्हें कानून का डर होना चाहिए।

आख़िर मामला क्या है?

विश्रांतवाड़ी पुलिस ने मासिक धर्म के दौरान एक महिला को प्रताड़ित कर अश्लील हरकत करने के आरोप में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक महिला ने विश्रांतवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शिकायत के अनुसार, उसके पति सागर धवले, सास अनीता धवले, ससुर बाबासाहेब धवले, देवर दीपक धवले, विशाल तुपे, भांजे रोहन मिसाल, महादू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ ह्यूमन सैक्रिफाइस एंड अदर क्रूर प्रैक्टिसेज, जादू टोना एक्ट, छेड़छाड़, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना आदि की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता, 27 वर्षीय महिला विश्रांतवाडी क्षेत्र में रहती है। शादी के बाद वह बीड जिले के कामखेड़ा गांव में अपने पति के घर में रहने लगी। उसका पति और रिश्तेदार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।