Pune Crime News | पुणे में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, कोंढवा थाने में मामला दर्ज

Crime News

पुणे: पुणे के कोंढवा इलाके में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ तीन लोगों द्वारा गैंगरेप करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना 2018 से 2019 के बीच येवलेवाड़ी में जामा मस्जिद से सटी एक इमारत में हुई थी। कोंढवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मुन्ना नदफ और उसके दो साथियों के खिलाफ भादवि भादवी 376, 376 (ड), 376 (डब), 376 (अ ब), 342 सह पोक्सो कायदा 4, 4, 5 (ग), 5(एम), 6, 8, 8 (ग) 12 धारा के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता 2018 में छठी और 2019 में सातवीं में पढ़ती थी। जब वह घर के बगल वाली गली में खेल रही थी, तो एक घर की खिड़की से कुछ गिर गया। यह सामान देने के लिए लड़की उस घर गई थी।

आरोपी उस वक्त घर में थे और बच्ची को घसीट कर घर में ले गए और अंदर से उसका गला घोंट दिया। उसकी चीखों को दबाने के लिए लाउड म्यूजिक स्पीकरों पर बजाया गया। उसके कपड़े उतारकर दो अन्य लड़कों ने उसका हाथ पकड़ लिया।

आरोपी मुन्ना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दो अन्य लड़कों ने भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कपड़े पहनाकर घर से निकाल दिया गया। साथ ही किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

यह बात उसने पिछले दिनों स्कूल में आयोजित काउंसलिंग कार्यक्रम में शिक्षकों को बताई, तब यह घटना प्रकाश में आई। इस संबंध में पुलिस को शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने उससे पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच महिला पुलिस के उपनिरीक्षक शेख द्वारा की जा रही है।