Bollywood actress Priyanka Chopra | बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। निक जोनास से शादी के बाद वह विदेश शिफ्ट हो गईं। इसके अलावा वर्क फ्रंट पर प्रियंका कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं और अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।
लेकिन इस बीच बॉलीवुड से दूर जाने और हॉलीवुड में काम तलाशने की वजह को लेकर खुद प्रियंका ने अपनी बात रखी है. उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए हैं जो चौकाने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
पॉलिटिक्स से परेशान
पोडकास्ट शो ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ में जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड की जगह हॉलीवुड में काम क्यों शुरू किया? तो इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चल रही राजनीति से काफी परेशान हैं।
जब वह बॉलीवुड फिल्म ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उनकी नज़र अंजुला आचार्य के एक म्यूजिक वीडियो पर पड़ी। जिसने हॉलीवुड में अपने पैर जमाने में काफी मदद की।
नहीं किया जा रहा था कास्ट
इसके साथ ही प्रियंका ने ये भी बताया कि सभी उन्हें कोने में धकेल रहे थे. उन्हें प्रोजेक्ट्स में भी कास्ट नहीं किया जा रहा था जिससे वो काफी परेशान रहने लगी थीं.
इसी राजनीति को देखकर उन्हें अहसास हुआ कि अब उन्हें बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख करना चाहिए। इस समय उनके हॉलीवुड करियर की शुरुआत एक म्यूजिक वीडियो से हुई थी और आज वह इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं।