Love Jihad | हिंदू बनकर मुस्लिम युवक ने लड़की से किया प्यार, युवक ने अपहरण कर नेपाल ले जाकर किया गैंगरेप

Love Jihad

Love Jihad | कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। युवक की पहचान उजागर होने पर युवती ने पीछा छुडाना शुरू कर दिया।

इसके बाद आरोपी अमन खान ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया। फिर सभी ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में लड़की को नेपाल के एक वेश्यालय में बेच दिया गया। जब लड़की किसी तरह जान बचाकर वापस आई तो उसने परिजनों को जानकारी दी।

परिवार के लोग स्थानीय पुलिस के पास गए और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन खान और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पीड़िता के घर पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। मामला जिले के हाटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

आरोप है कि अमन खान ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। युवक की पहचान उजागर होने के बाद जब लड़की ने आरोपी से दूरी बना ली, तो उसने अपने परिवार वालों को भी जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो पुलिस ने समझौता करा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।

अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म

आरोपी अमन खान ने चार दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया। इसके बाद नेपाल में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसे वहां एक वेश्यालय में बेचा भी गया था। लड़की किसी तरह वहां से भागकर भारत-नेपाल सीमा पर पहुंच गई. परिजनों को फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया। महराजगंज पुलिस की मदद से पीड़िता को बॉर्डर से उसके घर कुशीनगर हाटा नगर तक पहुंचाया गया है।

दरिंदों के घर पर चलें बुलडोजर

हटा नगर में हुई इस सनसनीखेज घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने भी मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि योगी जी का बुलडोजर इन गरीबों के घर पर भी गरजना चाहिए।

मामले में खुद को घिरता देख स्थानीय पुलिस ने आनन-फानन में मुख्य आरोपी अमन खान और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसमें मुख्य आरोपी अमन खान और दो अन्य आरोपी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। वहीं इस मामले में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार के निर्देश पर पीड़िता के दरवाजे पर 24 घंटे हाईटेक हथियारों के साथ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।