Parineeti-Raghav Engagement : राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की सगाई, सामने आई पहली तस्वीर, जश्न में डूबा परिवार

Parineeti-Raghav Engagement

Parineeti-Raghav Engagement : वह शुभ समय आ गया है जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई करने के बाद आधिकारिक रूप से एक-दूसरे के हो गए हैं। इस जोड़े ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अंगूठियों का आदान-प्रदान किया। इस खुशी के पल में परिणीति और राघव की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी.

सगाई के बाद सीएम केजरीवाल से मिले परिणीति-राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। तस्वीर में सीएम केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर भी नजर आ रही हैं.

सामने आई पहली तस्वीर

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सगाई के लिए एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का सूट पहना था। वहीं, राघव चड्ढा सफेद कुर्ता पायजामा में परिणीति के लुक को कॉम्प्लीमेंट करते नजर आए। परिणीति और राघव की सगाई पर उनका परिवार जश्न में डूबा हुआ था।

अंगूठियों का आदान-प्रदान किया

वो पल आ ही गया जिसका सभी को इंतजार था. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने कपूरथला हाउस में सगाई की। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई।

सगाई में पहुंचे वीआईपी गेस्ट

राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए कई वीआईपी गेस्ट पहुंचे. पंजाब के सीएम भगवंत मान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, आदित्य ठाकरे, राजीव शुक्ला, अनुराधा प्रसाद, प्रियंका चतुर्वेदी, कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी प्रोमिला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कपूरथला हाउस पहुंचे।

अतिथि के लिए लाइव संगीत

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में पहुंचे मेहमानों के मनोरंजन के लिए लाइव म्यूजिक रखा गया था.

मीका सिंह शामिल हुए

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल हुए थे. खुशी के मौके पर उन्हें व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में स्पॉट किया गया।

मनीष मल्होत्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा वेन्यू पर पहुंच गए हैं। फंक्शन के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है।

सगाई में पहुंचे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई में पहुंचे हैं। सगाई वाली जगह से उनकी एक झलक सामने आई है। सेलिब्रेशन में भगवंत के साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर भी पहुंची हैं।

अरदास के बाद होगी सगाई

कपूरथला में परिणीति और राघव की अरदास और पाठ हुआ। इस पाठ के पूरा होने के बाद थोड़ी ही देर में जोड़े की सगाई शुरू हो जाएगी। सगाई में शामिल होने के लिए कई वीआईपी मेहमान और रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। यहां परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी आ चुकी हैं।

राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, सांसद डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा, विक्रमजीत साहनी, एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी पहुंचे और एडवोकेट राहुल मेहरा समेत तमाम मेहमान कपल की खुशी में शामिल होने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं.

कपूरथला हाउस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की रस्में शुरू हो गई हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बहन के बड़े दिन का हिस्सा बनने के लिए सगाई स्थल पर पहुंच गई हैं।

कुछ समय में परिणीति-राघव की सगाई 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए अभी हमें कुछ समय और इंतजार करना होगा। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी सगाई स्थल पर पहुंच चुके हैं.

सगाई से पहले राघव को चिल करते देखा गया

कुछ समय बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। सगाई से पहले राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें वह कुर्ता पायजामा पहने चिल करते नजर आ रहे हैं।

समारोह में गोपनीयता का रखा जा रहा ख्याल, मोबाइल जमा किए

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. इसलिए सगाई में काम करने वाले कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मोबाइल जमा करा लिए गए हैं। ताकि कोई फोटो क्लिक करके लीक न कर सके।

कपल कपूरथला हाउस पहुंचा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई का कार्यक्रम आज शाम 5 बजे से शुरू होगा। कपल सगाई के लिए कपूरथला हाउस पहुंच चुका है। शाम 5 से 6 बजे तक सुखमणी साहिब का पाठ होगा। इसके बाद छह से सात बजे तक अरदास होगी। सगाई का समय 8 बजे रखा गया था। वहीं, 9 बजे से मेहमानों के लिए डिनर शुरू हो जाएगा।

सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा दिल्ली पहुंचे

परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. प्रियंका चोपड़ा के बाद अब मनीष मल्होत्रा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। राघव और परिणीति की सगाई से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर मेहमानों का आना शुरू हो गया है.