मॉस्को में आतंकी हमले पर रूस में राष्ट्रीय शोक, पुतिन बोले- मैं कसम खाता हूं कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा

Russian President Putin

Russian President Putin | रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार रात मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले में कई निर्दोष लोग शिकार बने।

उन्होंने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों की जान बचाने के लिए डॉक्टर हर संभव प्रयास करेंगे. इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, मैं कसम खाता हूं कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने दावा किया कि बंदूकधारियों ने यूक्रेन की ओर भागने की कोशिश की थी।

आईएसआईएस ने ली जिम्मेदारी

आपको बता दें कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (ISIS) ने शुक्रवार को मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया था। फायरिंग और बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। इस भीषण आतंकी हमले में 93 लोगों की मौत हो गई और 145 लोग घायल हो गए।

आईएसआईएस ने अपने चैनल पर एक बयान में कहा, ‘हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल पर हमला किया। आईएस ने अपने बयान में कहा कि हमलावर सुरक्षित अपने ठिकानों पर लौट आए।

संगीत समारोह में 6200 लोग शामिल हुए

बताया जा रहा है कि जब यह हमला हुआ तब क्रोकस सिटी हॉल में सोवियत काल के मशहूर म्यूजिक बैंड ‘पिकनिक’ का कार्यक्रम चल रहा था। इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में 6200 लोगों ने हिस्सा लिया था. रूसी अधिकारियों के मुताबिक हम इस आतंकी हमले की जांच कर रहे हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घृणित अपराध की निंदा करने की अपील की है। यह आतंकी हमला ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी जीत दर्ज की है। रूस पिछले दो साल से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है।

मॉस्को में हुए आतंकी हमले पर यूक्रेन ने प्रतिक्रिया दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के वरिष्ठ सलाहकार मिखाइल पोडोल्याक ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यूक्रेन का इन हमलों से किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है।

संदिग्धों ने छिपने की कोशिश की- पुतिन

राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के कुछ लोगों ने सीमा पार कर रूस में घुसने की तैयारी कर ली है। पुतिन ने कहा, संदिग्धों ने छिपने की कोशिश की और यूक्रेन की ओर चले गए। हमारे प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, यूक्रेनी पक्ष से संदिग्धों के लिए रूस में सीमा पार करने के लिए एक मार्ग तैयार किया गया था।

हमले में शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी

वहीं, यूक्रेन ने हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। पुतिन ने दुश्मनों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस ऐसे किसी भी देश के साथ काम करने को तैयार है जो आतंकवादियों को हराना चाहता है। पुतिन ने कहा, इस बर्बर हमले की जांच की जाएगी। हमले में शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी. मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।