नयी दिल्ली : ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के उडुपी से सामने आया, जिसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। इस मामले को हिंदू और मुस्लिम संगठनों से जोड़कर सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की जा रही थी। अब इस मामले में तीन छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला है।
कॉलेज में बाथरूम वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला
दरअसल मामला यह है कि एक निजी पैरामेडिकल कॉलेज में तीन लड़कियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में पता चला कि तीनों लड़कियां मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। इन तीनों पर कॉलेज की अन्य लड़कियों के गुप्त रूप से वॉशरूम वीडियो रिकॉर्ड करने और उन्हें वायरल करने का आरोप है।
मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे नया रंग देने लगे. कई लोगों ने इस खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और सोशल मीडिया पर यह कहकर फैलाया कि उन्होंने हिंदू लड़कियों के वॉशरूम में छुपकर तीन मुस्लिम लड़कियों द्वारा बनाए गए वीडियो को मुस्लिम लड़कों के बीच बांट दिया।
Mega India Today Impact | Suo moto case and FIR registered against 3 girls who kept hidden cameras in the washroom.
(@sagayrajp)#News #Udupi #News @nabilajamal_ pic.twitter.com/VbAASTy8bw— IndiaToday (@IndiaToday) July 26, 2023
इस मामले के सामने आने के बाद से ही कर्नाटक में हिंदू संगठन गुस्सा जाहिर कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामले को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह के वीडियो प्रसारित होने की जानकारी नहीं मिली है।
छात्राओं को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया
मामला सामने आने के बाद तीनों आरोपी छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कॉलेज से निलंबित कर दिया गया. कॉलेज प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि तीनों आरोपी छात्राओं ने स्वीकार किया है कि उन्होंने वीडियो सिर्फ मजाक में बनाया था।
छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्होंने बाद में वो वीडियो डिलीट कर दिए थे। अब इस मामले में जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक तीनों लड़कियों के खिलाफ एफआईआर और सुओ मोटो केस दर्ज कर लिया गया है।