Karnataka CM Oath Ceremony | कर्नाटक में 20 मई को शपथ ग्रहण, इन नेताओं को मिला न्यौता

Karnataka CM Oath Ceremony |

Karnataka CM Oath Ceremony | बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 20 मई 2023 को होगा। सिद्धारमैया और शिवकुमार सहित ग्यारह अन्य विधायक कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले हैं। कर्नाटक कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को आमंत्रित किया है।

साथ ही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को भी आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले, कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आज घोषणा की कि सिद्धारमैया राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे और शिवकुमार उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हमारे सभी साथियों को आमंत्रित किया जाएगा, जो लोग लोकतंत्र के लिए लड़ना चाहते हैं और संविधान को बचाना चाहते हैं, वे इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।