JEECUP 2023 Admit Card | आज जारी होगा UPJEE परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

JEECUP 2023 Admit Card

JEECUP 2023 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज यानी 16 जुलाई, 2023 को जेईईसीयूपी 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट के माध्यम से एडमिट कार्ड jeecup.admissions.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीजेईई परीक्षा 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम और परीक्षा केंद्र से जुड़ी हर जानकारी मौजूद होगी.

JEECUP 2023 Admit Card कैसे डाउनलोड करें

  • JEECUP की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JEECUP 2023 Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

यूपीजेईई उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।