Indian Army Agniveer Admit Card 2023 | सेना भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डाऊनलोड करें

Indian Army Agniveer Admit Card 2023

Indian Army Agniveer Admit Card 2023 | भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023: भारतीय सेना ने आज, 06 अप्रैल को अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से 08 अप्रैल तक डाउनलोड किए जा सकते हैं.

अग्निवीर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा और दूसरे चरण में रैली स्थल पर एआरओ द्वारा भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सीईई 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘इंजीनियर जनरल ड्यूटी कैटेगरी के लिए एडमिट कार्ड 08 अप्रैल तक कई चरणों में जारी किए जाएंगे।’ शेष कैटेगरी के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल की शाम से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Indian Army Agniveer Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले भारतीय सेना की इस आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें।
  • आपका भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।