क्या बात है, Hyundai ने बनाई उड़नेवाली कार, स्पीड 190 KMPH

Hyundai flying electric taxi speed range price details in Hind

Hyundai फ्लाइंग इलेक्ट्रिक टैक्सी डिटेल्स इन हिंदी: सड़क पर इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब भविष्य फ्लाइंग कारों का है। इसी कड़ी में दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार Supernal S-A2 को शोकेस किया है।

फिलहाल यह साल 2028 तक टैक्सियों में व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी लास वेगास में चल रहे इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मेले सीईएस 2024 में पेश की है। इस व्यापार मेले में विभिन्न देशों की कंपनियां अपने नए उत्पाद पेश करती हैं।

Hyundai की इस फ्लाइंग इलेक्ट्रिक टैक्सी में एक से बढकर एक फीचर्स

जानकारी के मुताबिक, यह हुंडई की उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी है, जो तेज रफ्तार से उड़ेगी। कंपनी के मुताबिक इस विमान में वी-ट्रेल के साथ 8 ऑल टिल्टिंग रोटर्स दिए गए हैं, जो इसे 193 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने की ताकत देते हैं। इसके अलावा यह उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार जमीन से 1500 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है।

यह इलेक्ट्रिक कार एक बार में 40 से 64 किलोमीटर चलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस उड़ने वाले वाहन का इस्तेमाल शहर के भीतर यात्रा के लिए किया जा सकता है। गति के आधार पर यह एक बार में 40 से 64 किमी तक चल सकती है। इसके अलावा उड़ते समय इसकी आवाज 65 डेसिबल और लैंडिंग के दौरान 45 डेसिबल तक आवाज होगी।

इसका इंटीरियर पूरी तरह से मॉड्यूलर बनाया गया है, ताकि इसे चलाने वाला ऑपरेटर इसकी बैटरी आसानी से बदल सके। इसमें सभी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध होंगे. इसमें हाई कंफर्ट सीटें दी गई हैं।

यात्रियों को एक अलग एक्सपिरीयंस होगा

कंपनी के मुताबिक उसका उद्देश्य हुंडई फ्लाइंग इलेक्ट्रिक टैक्सी के साथ सही समय पर बाजार की जरूरत के मुताबिक सही उत्पाद बनाना है। इसमें यात्री और पायलट क्षेत्र को अलग-अलग रंग और सामग्री से बनाया गया है। यह भविष्य में विमानन ऑपरेटरों को भी आकर्षित करेगा।