Honda Dax e and Zoomer e | Honda के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में मचायेगी धमाल, एक बार चार्ज करने पर चलेगा दिन भर, डिजाइन भी है खास

Honda Dax e and Zoomer e

Honda Dax e and Zoomer e : वाहन निर्माता कंपनी Honda भारत में अपने आने वाले दोपहिया वाहनों को लेकर चर्चा में है। कुछ दिन पहले अपने पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया के लिए पेटेंट फाइल करने वाली कंपनी ने अब भारतीय बाजार के लिए दो नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के नाम के लिए पेटेंट फाइल किया है। इन दोनों के नाम डैक्स ई और जूमर ई हैं।

लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट?

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए पेटेंट फाइल कर दिया गया है, लेकिन अभी तक भारतीय बाजारों में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। कंपनी ने पहले ही भारतीय बाजार के लिए कुछ नामों का पेटेंट करा लिया है लेकिन इनके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Dax e और Honda Zoomer e के लिए पेटेंट फाइल करने से पहले, कंपनी ने पेट्रोल से चलने वाले वाहनों -Honda CBR250RR और Honda CL300 के लिए पेटेंट फाइल किया था। Honda Dax e और Honda Zoomer e के पेट्रोल-संचालित संस्करण पहले से ही उपलब्ध हैं। हाल ही में दायर किए गए पेटेंट होंडा के समान वाहनों के आधुनिक और इलेक्ट्रिक संस्करणों के लिए हैं।

क्या होगी रेंज और स्पीड?

Honda Dax e and Zoomer e

Honda Dax e और Honda Zoomer e छोटे आकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर बॉश हब मोटर्स से लैस हैं। और यह सिंगल चार्ज में 80 किमी तक चलेगी, जो भारतीय सड़कों के लिए भी मुफीद है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 किमी/घंटा की शीर्ष गति तक पहुंचने में सक्षम है। Honda Dax E और Honda Zoomer E में LCD इंस्ट्रूमेंटेशन, हेडलैम्प्स के लिए LED लाइटिंग और फ्रंट और रियर में डिस्क-टाइप ब्रेक जैसी कई आधुनिक सुविधाएँ होंगी।

होंडा इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी या नहीं या इन्हें कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन निर्माता कंपनी साल 2024 तक Honda Activa Electric को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। Suzuki E-Bergman के साथ।