Gold Silver Prices Today : सोने और चांदी की कीमतें स्थिर, जानिए आज 22 कैरेट सोने की कीमत क्या है?

Gold Price Today

Gold Silver Prices Today 23 November 2023: सोने और चांदी की कीमतें आज (गोल्ड रेट टुडे) स्थिर हैं। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज सोने-चांदी की कीमतों में हल्की कमजोरी देखी जा रही है।

Gold Silver Prices Today : सोने की कीमतें आज लगभग स्थिर रहीं। देश के कुछ शहरों में ही सोने के रेट में मामूली बदलाव हुआ है। दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,170 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 62,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है. चांदी का रेट 76,200 रुपये पर है।

ऐसे तय होती हैं सोने की कीमतें

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और आपूर्ति के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा. अगर सोने की सप्लाई बढ़ेगी तो कीमत घटेगी। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए, यदि अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखेंगे। इससे सोने की कीमत में बढ़ोतरी होगी।

देश के चार महानगरों में 22 कैरेट (22K) सोने की कीमत

  • चेन्नई में सोने का भाव करीब 57400 रुपये प्रति दस ग्राम है।
  • मुंबई में सोने की कीमत करीब 56850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • नई दिल्ली में यह करीब 57000 रुपये प्रति दस ग्राम है।
  • कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 56850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

देश के चार महानगरों में 18 कैरेट (22K) सोने की कीमत

  • चेन्नई में सोने का भाव करीब 47020 रुपये प्रति दस ग्राम है।
  • मुंबई में सोने की कीमत करीब 46510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • नई दिल्ली में यह करीब 46640 रुपये प्रति दस ग्राम है।
  • कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 46510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

देश के बड़े शहरों में 23 नवंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर22 कैरेट गोल्ड का रेट24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई56,85062,020
गुरुग्राम56,00062,170
कोलकाता56,85062,020
लखनऊ57,00062,170
बंगलुरु56,85062,020
जयपुर57,00062,170
पटना56,90062,070
भुवनेश्वर56,85062,020
हैदराबाद56,85062,020