Femina Miss India 2023 : 19 साल की नंदिनी गुप्ता बनी मिस इंडिया, अपने नाम किया ‘खूबसूरती का ताज’

Femina Miss India 2023

Femina Miss India 2023: सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया को इसका विजेता मिल गया है। 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ब्यूटी विद ब्रेन नंदिनी गुप्ता राजस्थान की रहने वाली हैं। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं। पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने इस खास मौके पर नंदिनी को ताज पहनाया।

कौन बना रनर-अप?

ब्लैक गाउन में नंदिनी ने अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से सभी को अपना दीवाना बना लिया। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को जहां मिस इंडिया का ताज पहनाया गया, वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनरअप रहीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनरअप रहीं।

https://www.instagram.com/reel/CrFkTsSprl8/?utm_source=ig_web_copy_link

ब्यूटी पेजेंट में देश भर से लड़कियों ने शिरकत की थी, लेकिन नंदिनी ने सभी को मात देकर ‘क्राउन ऑफ ब्यूटी’ जीत ली है। महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनकर नंदिनी कई युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मिस इंडिया बनने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। वह एक्ट्रेस से काफी इंस्पायर हैं।

https://www.instagram.com/p/CrEwiqas-gV/?utm_source=ig_web_copy_link

फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में किया गया था। मिस इंडिया 2023 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया।