अपने ही जाल में फंसे ट्विटर के मालिक एलन मस्क, बदला ‘नाम’, जानें पूरी हकीकत

Elon Musk - Photo: Getty Images

Elon Musk Changed Name : ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क (Twitter CEO Elon Musk) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपना प्रोफाइल नाम बदलते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना नाम बदल लिया है। इस बार उन्होंने अपना नाम मिस्टर ट्वीट (Twitter CEO Elon Musk) रखा है। एक वकील ने गरमागरम बहस के दौरान उन्हें इसी नाम से पुकारा था।

अब लगता है कि उन्हें यह नाम काफी पसंद आ गया है। ट्विटर के प्रमुख ने अपना नाम मिस्टर ट्वीट में बदल लिया है। हालांकि, ऐसा लगता है कि इस नए नाम बदलने के बाद वह दोबारा अपना नाम नहीं बदल सकते हैं। कंपनी इसकी इजाजत नहीं दे रही है।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी घोषणा की है। उन्होंने ये भी बताया है कि वो नए नाम को लेकर अटके हुए हैं. अब कंपनी उन्हें दोबारा नाम बदलने की इजाजत नहीं दे रही है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी है.

मस्क को नया नाम कैसे मिला?

एलोन मस्क ने इस नए नाम के बारे में खुद नहीं सोचा था। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्क पर जब केस चल रहा था तो बहस के दौरान वकील ने उन्हें इसी नाम से पुकारा था. हालांकि वकील ने बाद में इसे स्लिप बताया, लेकिन मस्क की इस पर अलग राय थी।

मस्क ट्विटर पर काफी समय बिताते हैं। वह कई चीजों को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। ट्विटर खरीदने के बाद ही नहीं बल्कि पहले भी वह लगातार कई मुद्दों पर अपनी राय रखते थे. अब वह लगातार सक्रिय रहते हैं।

इस वजह से ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना नाम बदलकर मिस्टर ट्वीट कर लिया है। मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद इसमें लगातार बदलाव किए हैं। वे अभी इसमें कई बदलाव कर रहे हैं। वे कई सुविधाओं के बारे में पोल ट्वीट करते हैं और परिणाम के आधार पर फीचर तय करते हैं।