जापान में 90 मिनट में 21 बार आया भूकंप, उठ सकती हैं 5 मीटर ऊँची लहरें; भारत ने नागरिकों के लिए जारी किए हेल्प लाइन नंबर

earthquake in japan

Earthquake in Jjapan| 2024 की पहली तारीख ही जापान के लिए बड़ी आफत लेकर आई है। तेज भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी खतरे में है। भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं।

नए साल के दिन, जापान के मध्य और तटीय क्षेत्रों में 90 मिनट के भीतर 4.0 या उससे अधिक तीव्रता के 21 भूकंप महसूस किए गए। इनमें से एक की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई है. इसके चलते समुद्र में 5 मीटर ऊंची लहरें और सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर मध्य जापान के इशिकावा प्रांत में तेज भूकंप आया. इसके बाद इस इलाके से लोगों को हटाया जा रहा है। भूकंप के बाद बड़ी सुनामी की भी आशंका है. जापान मौसम विभाग का कहना है कि सुनामी लहरें पांच मीटर तक ऊंची हो सकती हैं।

जापान सरकार ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर चले जाने को कहा है। भूकंप के कई वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में धरती तेजी से हिलती नजर आ रही है और लोग बचने के लिए टेबल के नीचे शरण ले रहे हैं।

जापान

भूकंप के कारण कुछ इलाकों में बिजली सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में फिलहाल 35,000 घरों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में ट्रेन सुविधाएं भी बंद कर दी गई हैं। कुछ मकानों के ढहने की भी खबरें हैं. कई जगहों पर जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें भी देखी गई हैं।

Earthquake in Japan tsunami warning

भूकंप के बाद जापान के परमाणु संयंत्रों को लेकर बड़ी चिंता व्यक्त की जा रही है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि स्थिति अब सामान्य है और कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। 

जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद और भी झटके महसूस किए गए हैं। जापान आमतौर पर भूकंप के झटकों से होने वाली आपात स्थिति के लिए तैयार रहता है, क्योंकि वहां साल में कई बार छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं। लेकिन इसका असली ख़तरा सुनामी से है क्योंकि इससे पानी अनियंत्रित तरीके से शहरों में घुस जाता है।

भूकंप और सुनामी के खतरे के बीच जापान सरकार लगातार प्रभावित इलाकों से लोगों को हटा रही है। जापान में भूकंप के बाद पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया और रूस ने भी सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की है। यहां भी सरकार लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है।

भूकंप के बाद जापान में भारतीय दूतावास भी हरकत में आ गया है. टोक्यो में भारतीय दूतावास ने एक नियंत्रण केंद्र स्थापित किया है। ने अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। यह जानकारी एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की गई है।