Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में डॉग लूनो ने भी लिया हिस्सा, प्रियंका गांधी ने किया ये प्यारा पोस्ट

Luno also took part in the Bharat Jodo Yatra (image source- post screenshot)

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को हरियाणा में है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में ‘कुत्ता लूनो’ ने भी हिस्सा लिया।

इस बात की जानकारी प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर दी। प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर उन्होंने लिखा कि लूनो ने भी यात्रा में हिस्सा लिया।

प्रियंका ने फोटो पर लिखा कि हम्म्म..मुझे अपनी यात्रा में आमंत्रित करने में आपको सौ दिन से अधिक का समय लगा, लेकिन ठीक है..अब मैं यहां हूं.!फोटो पर प्रियंका ने लिखा है कि हम्म..आपको मुझे अपनी यात्रा पर आमंत्रित करने में सौ दिन से ज्यादा लग गए, लेकिन कोई बात नहीं..अब मैं यहां हूं।

प्रियंका ने उसी भावना से पोस्ट किया कि कुत्ते निस्संदेह मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त हैं क्योंकि वे हमें बिना शर्त प्यार देते हैं, और भावना परस्पर है।

प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में राहुल गांधी लूनो के गले में बंधे पट्टा को हाथ में लिए हुए हैं और लूनो इस सफर में राहुल गांधी के साथ चल रहा हैं।

12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है यात्रा

कांग्रेस पार्टी की यह भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई, जिसे 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर तक जाना है, राहुल गांधी अब तक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं।

कोई बेशर्म ही ऐसा कर सकता है : ठंड में बिना शर्ट पहने बच्चे के साथ चलने वाले राहुल गांधी पर भड़के तजिंदर बग्गा

 

अब सिर्फ 342 किलोमीटर का सफर बाकी है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी।

पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण उनकी देखभाल में व्यस्त प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं. राहुल बुधवार शाम को भी अपनी मां को देखने के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे। इसके बाद वे गुरुवार सुबह यात्रा में शामिल होने के लिए आलम गांव लौटे और यात्रा फिर से शुरू की।

Also Read