Crime News | दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, आरोपियों ने मां से भी की मारपीट

UP News Today

Crime News | उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रेप के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक ने दो नाबालिग बहनों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं जब बच्चियों की मां ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी, पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी।

पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़कियों की मेडिकल जांच कराई और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है और मजदूरी करके अपना घर चलाती है।

दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पड़ोस में रहने वाला आरोपी अमन पहले उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी को ले गया और अपने साथ रखा। फिर वह अपनी दूसरी 15 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गया और दोनों से रेप करता रहा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

जब उसने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी अमन ने उसे धमकाया और पीटा। 9 मार्च को काम से लौटने के बाद उसे पीटा गया। वह काफी समय से अपनी दोनों बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस मामले पर एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बताया कि पीड़ित महिला ने बताया कि एक आरोपी ने उसकी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।