यूपी में फिर सामने आया लव जिहाद जैसा मामला, हिंदू लड़कियों को फंसाकर कराता था धर्म परिवर्तन, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Case like Love Jihad in UP used to implicate Hindu girls for religious conversion, police arrested 3 people

गाजियाबाद: जिले के खोड़ा कॉलोनी इलाके में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से एक पहले ही हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित हो चुका था और उसी लड़के को आगे बढ़ाकर अन्य हिंदू लड़कियों को भी इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए धोखा दिया गया था।

युवती नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती है

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि कस्बा खेड़ा निवासी गंगा सिंह की बेटी नीरू बिष्ट जो नोएडा के सेक्टर 58 में एक निजी कंपनी में काम करती थी। हिंदू होते हुए भी वह घर में नमाज आदि पढ़ने लगी। इस्लामिक रिती रिवाज का पालन करने लगीं, फिर उसके रिश्तेदारों ने लड़की पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसे नौकरी से निकालने के लिए कहने लगे।

लड़की की गतिविधि और उसके मोबाइल को देखने से पता चला कि नीरू बिष्ट अपने सहकर्मी राहुल अग्रवाल से प्रभावित होकर इस्लाम धर्म अपनाने की कगार पर पहुंच गई है। 7 जुलाई 2023 को नीरू बिष्ट के परिजनों ने आरोपी मोहम्मद राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल पुत्र प्रवेश अग्रवाल निवासी मकान नंबर 294 आई ब्लॉक संगम विहार दिल्ली के खिलाफ थाना खोड़ा में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि नीरू बिष्ट को ब्रेनवॉश और धोखाधड़ी के जरिए हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित किया गया था।

पुलिस ने मामले में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया 

पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए थाना खोड़ा के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोहम्मद राहुल उर्फ राहुल अग्रवाल पुत्र प्रवेश अग्रवाल निवासी थाना संगम विहार दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद नसीर पुत्र अली मोहम्मद निवासी संगम विहार थाना दिल्ली और अब्दुल्ला अहमद उर्फ सौरभ खुराना पुत्र पीके खुराना थाना पलवल जिला पलवल हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गहन पूछताछ में पता चला कि राहुल अग्रवाल पुत्र प्रवेश अग्रवाल, जो थाना संगम विहार, दिल्ली का रहने वाला है। उसने 2017 में इस्लाम धर्म अपना लिया और धीरे-धीरे अपने संपर्क में आने वाली हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर इस्लाम के करीब ले आया था। फिर भावनात्मक दबाव और धार्मिकता से प्रेरित होने के बाद वह अपने प्रेम जाल में फंसी लड़कियों को इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करता था।

राहुल अग्रवाल ही इस्लाम की ओर आकर्षित हुआ

इस षड्यंत्र में राहुल अग्रवाल ने ही नीरू बिष्ट को पहले धीरे-धीरे इस्लाम की ओर आकर्षित किया और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और इस्लाम द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन सामग्री और उसके खान-पान से प्रभावित होकर ऑनलाइन शादी कर ली। उसके बाद उसे इस्लाम अपनाने की कगार पर ले आया। जबकि राहुल ने नीरू से ऑनलाइन शादी करने से पहले ही अपनी ही तरह हिंदू से मुस्लिम बने अब्दुल्ला अहमद नाम के शख्स की साली इकरा से शादी कर ली थी। जिसके बारे में उन्होंने नीरू को कुछ नहीं बताया था।

लड़कों को बरगला कर धर्म परिवर्तन के लिए करता था तैयार

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि अब्दुल्ला अहमद उर्फ सौरभ खुराना पुत्र पीके खुराना, जो कि पलवल, हरियाणा का रहने वाला है। उसने बीडीएस क्लीनिक के साथ ही हिंदू लड़कों को अपने पाखंडी आचरण से फंसाकर मुसलमान बनाने का गिरोह तैयार कर रखा था। जिसके जरिए साल 2017 और उसके बाद संपर्क में आए कई लड़कों को इस्लाम कबूल करवाया गया है।

इस काम में उसका मददगार मोहम्मद नसीर पुत्र अली मोहम्मद है जो दिल्ली के संगम विहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह मस्जिद में नहीं, बल्कि ट्यूशन पढ़ाते थे। वह अपने संपर्क में आने वाले लड़कों को धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करता था। राहुल अग्रवाल को लवर ब्वॉय बताते हुए दोनों साथ काम करने वाली हिंदू लड़की नीरू पर देश में धर्मांतरण को लेकर रोजाना नजर रखते थे।

उनके मार्गदर्शन में उनके साथ काम करने वाली एक अन्य हिंदू लड़की राहुल अग्रवाल ने सीधे तौर पर अनिरुद्ध इष्ट की तरह अपने लवर बॉय की छवि का उपयोग करके कई लडकीयो को अपने प्रेम जाल में फंसाया और इस्लाम धर्म के बारे में बात करके उनसे दोस्ती की और उन्हें हिंदू धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया, बाद मे कई लड़कियों ने इस्लाम अपना लिया। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी उनके द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाया जा रहा था।