भारत में BGMI की हुई वापसी, ऐसे फोन में करें डाउनलोड

BGMI is back in India, download it in such phones

BGMI is Back in India | लोकप्रिय गेमिंग ऐप बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई की भारत में वापसी हो गई है। सरकार द्वारा इस गेमिंग ऐप पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है। ऐसे में यूजर्स BGMI को Android Play Store ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस गेम को पहले की तरह फ्री रखा गया है। मतलब गेमिंग ऐप को कोई भी डाउनलोड कर सकता है। हालांकि, आईओएस यूजर्स को बीजीएमआई के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस ऐप को iOS यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।

आईओएस यूजर्स को करना होगा इंतजार

आपको बता दें कि पिछले साल केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा और अखंडता को देखते हुए इस ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, सरकार ने शर्तों के साथ बैन हटा लिया है। सरकार की ओर से खेल में कुछ बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। BGMI के यूजर इंटरफेस में बदलाव होगा, जो भारतीय यूजर्स के लिए सुविधाजनक होगा।

कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आपको बीजीएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जहां आपको गेम डाउनलोड करने के लिए Android का ऑप्शन दिया गया है, जिस पर यूजर्स को क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप सीधे Google Play Store पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • जहां से आप फोन में बीजीएमआई एप डाउनलोड कर सकेंगे।

नोट – बीजीएमआई फेस वाइज तरीके से प्रदान किया जा रहा है। मतलब कुछ यूजर्स के लिए ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं हो सकता है। ऐसे यूजर्स को कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

साथ ही एप की डाउनलोडिंग स्पीड भी स्लो है। क्योंकि गेम को डाउनलोड करने वाले यूजर्स की संख्या में अचानक से इजाफा हो रहा है।