Anupamaa 24 May Episode : टीवी के सबसे चर्चित शो अनुपमा में फैंस लंबे समय से अनुपमा और अनुज को एक साथ देखना चाहते हैं। दोनों फिलहाल शादी को लेकर एक ही छत के नीचे हैं, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि दोनों के एक होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। इस बीच शाह परिवार पर एक के बाद एक कई और तूफान आने वाले हैं। आज के एपिसोड में लोगों को एक बार फिर से कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं।
खुलेगा काव्या की प्रेग्नेंसी का राज
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर कई ट्विस्ट का इंतजार फैंस कर रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड्स में शाह परिवार में मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान दर्शक अनुज और अनुपमा को साथ में डांस करते हुए पाएंगे। इसके साथ ही काव्या की प्रेग्नेंसी का भी खुलासा गुरुवार को ही हो जाएगा। डांस के बाद अनुपमा वॉशरूम जा रही होगी तभी उसे काव्या मिलेगी और वो उल्टी करके कमरे में लौट रही होगी तभी अनुपमा वहां पहुंचती है और उसे पता चल जाता है।
अनुपमा के हाथ में सजेगी अनुज के नाम की मेहंदी
रूपाली गांगुली की ‘अनुपमा’ में देखा जाएगा कि अनुपमा और बाकी सभी लोग मेहंदी लगवाएंगे। मेहंदी वाली माया के बजाय अनुपमा के हाथ में अनुज का नाम लिखेगी। इससे माया शर्मा जाएगी। दूसरी ओर जब मेहंदी वाली माया के हाथ से अनुज का नाम लिखेगी तो छींक से मिट जाएगा।
कांताबेन होंगी सतर्क
दूसरी ओर, कांताबेन को माया, वनराज और बरखा के बीच कुछ गड़बड़ होने का आभास होता है। दरअसल, संगीत समारोह के दौरान तीनों आपस में बात करने की कोशिश करेंगे और अनुपमा और कांताबेन ने इस बात को नोटिस किया। सबसे पहले, यह दिखाया गया है कि माया और बरखा एक दूसरे के साथ चैट कर रहे होंगे जबकि दूसरी ओर वनराज भी बरखा से संदेशों के माध्यम से बात करते हुए दिखाई देता है। फिर दोनों वहां से उठकर अकेले में बात करने जाएंगे।
वनराज के होश उड़ जाएंगे
इसके बाद दिखाया जाएगा कि कांताबेन उनका पीछा करेंगी और दोनों की बात सुनेंगी। बरखा पूछेगी कि क्या उन्हें हमारी योजना के बारे में पता चला है। इसके जवाब में वनराज शाह कहेंगे कि ऐसा तो नहीं लगता। इससे पहले कि बरखा कुछ कहती, तभी वनराज मुड़कर देखता है कि कांताबेन वहीं खड़ी है। जिसे देखकर दोनों हैरान रह जाएंगे।