Ampere Magnus EX शानदार ईवी स्कूटर, 121 Km की रेंज, 7 घंटे में चार्ज

Ampere Magnus EX: बाजार में EV स्कूटरों का क्रेज है। Magnus EX इस सेगमेंट का एक पावरफुल स्कूटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 50 किमी/घंटा है। यह स्कूटर 98900 हजार रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 121 किलोमीटर तक चलता है। इस स्कूटर में 2.29kwh की बैटरी है।

Ampere Magnus EX स्कूटर में पांच रंग  

Ampere Magnus EX एक वेरिएंट में आता है। यह स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्ट स्कूटर सभी एडवांस फीचर्स के साथ आता है। यह 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस दमदार स्कूटर में हैलोजन हेडलाइट, टेल लैंप और ब्लिंकर दिए गए हैं। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह एक हाई स्पीड स्कूटर है.

Ampere Magnus EX में कीलेस एक्सेस

Ampere Magnus EX यह स्कूटर महज 10 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें कीलेस एक्सेस, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर में दो कॉइल शॉक सस्पेंशन हैं। इसमें बड़े टायर साइज़ के साथ अलॉय व्हील मिलते हैं। यह स्कूटर बड़े हैंडल बार के साथ आता है। इसमें बड़े आकार की हेडलाइट है।

Ampere Magnus EX के दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक

Ampere Magnus EX स्कूटर में एप्रन-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट और रिवर्स मोड मिलता है। एम्पीयर मैग्नस EX में दो राइडिंग मोड हैं, इको और क्रूज़। इस स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर में एक संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम है, जो सड़क पर सवार को इस पर अधिक नियंत्रण देता है। बाजार में Ampere Magnus EX का मुकाबला जेमोपाई एस्ट्रिड लाइट, होंडा एक्टिवा 125, सुजुकी एक्सेस 125 और ओकिनावा रिज प्लस से है।

Ampere Magnus EX में 2400 वॉट पावर मोटर

Ampere Magnus EX में जेमोपाई एस्ट्रिड लाइट की बात करें तो यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 90 किलोमीटर तक चलता है। इसमें 65 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। यह तीन से चार घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 2400 वॉट का पावर मोटर है। फिलहाल यह एक वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्कूटर 92289 हजार रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर आता है। इसमें तीन अलग-अलग मोड, यूएसबी चार्जर हैं।

इसे भी पढ़ें

दिवाली में घर लाएं Honda Amaze Elite Edition; 5000 रुपये से शुरू करें बुकिंग, मिलेंगे ये खास फीचर्स