जुकरबर्ग ने लॉन्च किया 1000 महीने के लिए प्लान, फेसबुक-इंस्टाग्राम यूजर्स को देने होंगे पैसे?

Zuckerberg Launched Paid Plan

Zuckerberg Launched Paid Plan | मेटा व्हेरीफिकेशन लॉन्च किया गया है। इस बात की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट के जरिए दी है। यह कंपनी का सब्सक्रिप्शन मॉडल है, जिसके लिए मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि, यूजर्स को हर महीने करीब 1,000 रुपये का चार्ज देना होगा। यह चार्ज फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए लगाया जाएगा।

हालांकि अब कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या अब फ्री में फेसबुक चलाएंगे या इंस्टाग्राम? फ्री रहता है तो लगातार किस चार्ज की बात हो रही है? यहां आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल रहे हैं। आपको याद होगा कि हाल ही में ट्विटर ने ब्लू सब्सक्रिप्शन का ऐलान किया था।

इससे यूजर्स चार्ज लेकर अतिरिक्त बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा फायदा नाम के आगे ब्लू टिक या वेरिफाइड बैज लगने का है। कई लोग इसे स्टेटस सिंबल के तौर पर देखते हैं। अब कंपनियां इसका फायदा उठा रही हैं। कुछ एक्सपर्ट का मानना है फेसबुक लगातार घाटे में चल रहा है, इसीलिए अब यूजर्स से ‘ब्लू टिक’ के नाम पर वसूली की जा रही है।

मस्क ने ट्विटर से शुरुआत की

अभी तक फेसबुक-इंस्टाग्राम या ट्विटर पर नामचीन लोगों को ही ब्लू टिक दिया जाता था। यह खाते की शुद्धता को दर्शाता है। लेकिन मस्क ने इसे बदलते हुए कंपनी का सब्सक्रिप्शन प्लान लेने वालों को ब्लू टिक देने की बात कही।

फेसबुक पर ब्लू टिक का चार्ज

अब मेटा ने भी इसी तरह के प्लान की घोषणा की है। इससे यूजर्स पैसे चुकाकर ब्लू टिक पा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र भी दिखाना होगा। इसे फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पेश किया गया है।

कंपनी इसके लिए करीब 1,000 रुपये चार्ज कर रही है। कंपनी ने कहा है कि इससे फेक अकाउंट्स से लड़ने में मदद मिलेगी. पैसे चुकाने और आईडी कार्ड वेरिफाई कराने के बाद यूजर के नाम के सामने ब्लू टिक आ जाएगा। इससे दूसरों के लिए व्हेरीफाईड खाते की पहचान करना कठिन नहीं होगा। आने वाले समय में इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम पेड़ होगा?

पेड सर्विस अभी भारत में नहीं आई है लेकिन कुछ हफ्तों में इसे देश में भी लॉन्च किया जा सकता है। वेरिफाइड पेड सर्विस के लॉन्च होने के बाद भी आप फेसबुक-इंस्टाग्राम को पहले की तरह फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे। इस पर ब्लू बैज बनवाने के लिए ही आपको चार्ज देना होगा। अगर आप कोई चार्ज नहीं भी देते हैं तो ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपके लिए पहले की तरह फ्री रहेंगे।

हालांकि, माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी चार्ज-पेइंग या पेड यूजर्स के लिए अतिरिक्त फीचर की घोषणा कर सकती है या अनपेड यूजर्स पर कुछ खास फीचर्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा सकती है। यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा, लेकिन अब आप बिना किसी चार्ज के फेसबुक और इंस्टा का इस्तेमाल कर सकेंगे।