Organic Farming

Organic Farming | किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए मिल रहे प्रति एकड़ 6500 रुपये, यहां से करें आवेदन

कृषि में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सरकारें किसानों को जैविक खाद के इस्तेमाल की सलाह दे रही हैं।  

बिहार कृषि विभाग के अनुसार जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 6500 रुपये मिलेंगे। यह राशि किसानों को जैविक प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाएगी। 

इस राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों के पास 2.5 एकड़ जमीन होनी चाहिए। ढाई एकड़ जमीन पर किसानों को कुल 16 हजार 250 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

इसके लिए किसान को बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करे।

इसके लिए किसान को बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करे।

रासायनिक और जैविक खेती में अंतर

अगर 1 एकड़ में रासायनिक खेती की जाए तो प्रति एकड़ 30 हजार तक का खर्चा आता है। वहीं दूसरी ओर जैविक खेती में महज 5 हजार खर्च होता है। 

वहीं अगर कमाई की बात करें तो रासायनिक खेती की तुलना में जैविक खेती में 20 फीसदी से ज्यादा मुनाफा होता है। वहीं जैविक खेती के सामान को आसानी से बेचा जा सकता है।

जैविक खेती के फायदे अनेक हैं। इस विधि को अपनाने से मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है साथ ही सिंचाई के अंतराल में भी वृद्धि होती है। 

जैविक खेती के लाभ

इस विधि की खेती में लागत भी कम आती है। साथ ही पर्यावरण पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। भूजल को बढ़ावा मिलता है और स्वास्थ्यवर्धक और रसायन मुक्त अनाज प्राप्त होता है।