Vastu Tips | जीवन में खुशियां चाहते है; तो खाना खाते समय न करें ये गलतियां

    Vatu Tips

    Vastu Tips | मानव जाति की समस्याओं को दूर करने के लिए ब्रह्मांड के निर्माण के साथ-साथ भगवान ब्रह्मा द्वारा वास्तु शास्त्र का निर्माण किया गया था। माना जाता है कि अगर वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए तो व्यक्ति का जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

    अगर वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन नहीं किया गया तो यह जीवन को तबाह भी कर सकता है। वास्तु शास्त्र में मुख्य रूप से दिशाओं के बारे में बताया गया है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में दैनिक कार्यों को लेकर भी कई बातें बताई गई हैं। खान-पान भी इन्हीं में से एक है, खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, इस बारे में और जानकारी देते हैं।

    वास्तु शास्त्र में आज हम भोजन करते समय ध्यान रखने योग्य कुछ जरूरी बातों पर चर्चा करेंगे। भोजन के समय भोजन की शुद्धता के साथ-साथ मन की पवित्रता और घर का अच्छा वातावरण बहुत जरूरी है और इसके लिए हमें भोजन करते समय और खाने के बाद कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको उन सभी के बारे में एक-एक करके बताएंगे।

    भोजन करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व माना गया है। वास्तु में बताया गया है कि व्यक्ति को खाना खाते समय हमेशा उत्तर या पूर्व की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन करता है तो उसके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
    • अगर आपके घर में डाइनिंग टेबल है और आप उसी पर खाना खाते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार डाइनिंग टेबल को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। इस पर हमेशा ताजे फल, मिठाई या खाने की चीजें रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में समृद्धि आती है, लेकिन अगर आप डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना नहीं खाते हैं तो उसे खाली भी रख सकते हैं।
    • वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह पूरी तरह से वास्तु शास्त्र के खिलाफ है। माना जाता है कि बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से व्यक्ति पर कर्ज चढ़ जाता है और धन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
    • अगर आप खाने में ऊपर से नमक खाने के शौकीन हैं और अगर आपका नमक खाना खाने के बाद बच गया है तो उसे कभी भी ऐसे ही नहीं फेंकना चाहिए। आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं। नमक फेंकने या नमक का दान करने से घर में दरिद्रता आ सकती है। साथ ही यह घर में अंदरूनी कलह का कारण भी बनता है।
    • रात का खाना खाने के बाद कभी भी जूठे बर्तन किचन में न छोड़े। माना जाता है कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का अपमान होता है और वे नाराज हो जाती हैं। ऐसे में आपके घर में धन हानि होने की संभावना है।