UP News | पुलिस से की छेड़छाड़ की शिकायत, तो बदमाश ने बच्ची का गला रेत कर मार डाला

Crime News

UP Kanpur News : यूपी के कानपुर में बालिका से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती की सरेआम गला काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना कानपुर शहर के विधानू इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ हुई। मरने वाली लड़की की पहचान सीमा के रूप में हुई है।

आरोपी लड़का रंजीत है, जो पड़ोस में रहता है। युवती के परिजनों का आरोप है कि रंजीत पिछले 6 माह से उसके साथ छेड़खानी करता था और उसका पीछा करता था। परिजनों की ओर से थाने व नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।

जिसके बाद 21 फरवरी की सुबह जब लड़की घर से निकली थी उसी समय आरोपी लड़का रंजीत भी उसका पीछा करते हुए उसके पास पहुंच गया। इसके बाद उसने बच्ची को भी खूब पीटा और फिर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

बच्ची की हत्या से आक्रोशित परिजन आक्रोशित हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस सख्त कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।