UP Crime News : भाईदूज मनाने गई लड़की से गैंग रेप, 20 साल की लड़की से रात भर हैवानियत

Mumbai: 15-year-old girl gang-raped, 3 minors among 6 accused

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 साल की लड़की से रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। बाद में जब लोगों ने लड़की को बदहवास हालत में देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाईदूज मनाने के लिए अपने मायके गई थी 

यह घटना यूपी के बहराईच जिले की है. यहां जरवल रोड निवासी एक युवती दिवाली और भाईदूज का त्योहार मनाने के लिए अपने मायके हुजूरपुर गई थी। लड़की त्योहार मनाकर गुरुवार को अपने मायके से लौट रही थी। जहां उसकी मौसी उससे मिलने केसरगंज जा रही थी। युवती हुजूरपुर से केसरगंज के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई और केसरगंज उतरकर अपनी मौसी का इंतजार करने लगी।

तभी रिक्शा चालक वापस लड़की के पास आया और खुद को उसके चाचा-चाची का रिश्तेदार बताया। रिक्शा चालक ने लड़की को अपने साथ चलने के लिए कहा और उसे बताया कि उसका घर पास ही है। तब लड़की रिक्शा चालक के बातों के जाल फंसकर रिक्शा के साथ में उसके घर चली गयी।

ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

घर पहुंचने के बाद रिक्शा चालक ने लड़की को बंधक बना लिया। रिक्शा चालक अपने दोस्तों को बुलाता है और सभी मिलकर रात भर उस लड़की की अस्मत गैंग रेप किया। इस दौरान दरिंदे क्रूरता की सारी हदें पार कर देते हैं। गैंग रेप के दौरान लड़की का खून बहने लगा और वह बेहोश हो गई। ऐसे में सभी आरोपी लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गये।

जब लोगों ने लड़की को बदहवास हालत में देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।