MHT CET 2023 Admit Card ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

How to Download Online MHT CET 2023 Admit Card

MHT CET 2023 Admit Card : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल, महाराष्ट्र आज सुबह एमएचटी सीईटी 2023 (MHT CET 2023) एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, पंजीकृत और पात्र छात्र आधिकारिक एमएचटी सीईटी वेबसाइट mhtcet2023.mahacet.org पर अपने प्रवेश पत्र की जांच कर सकेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीसीएम और पीसीबी परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जानी है, पहला सत्र सुबह 9 बजे से  दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित कीया जाएगा। पीसीएम के लिए सीईटी परीक्षा 9 मई से 13 मई तक और पीसीबी परीक्षा 15 मई से 20 मई तक आयोजित की जानी है।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि, उन्हें एमएचटी सीईटी 2023 परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र और सरकार द्वारा अनुमोदित आईडी दिखाए बिना प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।