Baba Bageshwar Dham: क्या बागेश्वर बाबा जया किशोरी से करेंगे शादी? इस पर बागेश्वर बाबा ने क्या कहा?

Baba Bageshwar Dham

Baba Bageshwar Dham: बुरी आत्माओं, बीमारियों और तथाकथित चमत्कार से जीवन की हर समस्या को दूर करने के अपने दावे को लेकर बागेश्वर सरकार सुर्खियों में आई थी। अब उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दावा है कि बागेश्वर बाबा और कथाकार जया किशोरी की शादी जल्द हो सकती है। सोशल मीडिया पर यूट्यूब से लेकर फेसबुक तक यही दावा वायरल हो रहा है।

बागेश्वर बाबा ने जया किशोरी को अपनी बहन बताकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर की धज्जियां उड़ा दी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह गुरु के आदेशानुसार और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

31 08 2022 jaya kishori 23029047

बाबा का विवाह जब होगा तब होगा, फिलहाल उनके बागेश्वर धाम में 2121 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारी चल रही है. इस बार चौथा साल होगा जब बागेश्वर धाम में इस सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।

बागेश्वर धाम एमपी में एक धार्मिक तीर्थ स्थल है। यहां बागेश्वर धाम (हनुमान मंदिर) में भगवान बालाजी विराजमान हैं। धीरेंद्र शास्त्री भगवद महापुराण के सूत्रधार हैं। उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ था। उनका जन्म गढ़ा गांव में हुआ था।

कौन हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जो कहते हैं ‘हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार; क्या है पूरा विवाद

उनके पिता का नाम राम करपाल गर्ग है। उनकी माता का नाम सरोज गर्ग है। उन्होंने अपने दादा भगवान दास गर्ग से दीक्षा ली। धीरेंद्र ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इसके बाद वे कथावाचक बन गए।

Read More

Bageshwar Dham Sarkar : ‘बागेश्वर बाबा’ पर सबसे बड़ी बहस, चमत्कार या अंधविश्वास? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ